हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल

0
Screenshot_20260307_072038

बलौदाबाजार-भाटापारा। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दरचुरा के पास शुक्रवार को यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आरबीएस कंपनी की यात्री बस करीब तीन दर्जन यात्रियों को लेकर रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दरचुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!