भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों ने किया रसपान।
मुंगेली। शहर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। भुवन यादव के निवास पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति रस का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
कथा वाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथावाचक ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का रसपान किया। कई भक्तों ने भगवान की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, रघुराज सिंह, सूर्यपाल गर्ग, आरिफ खान, विष्णु खंडे, बलराम यादव तथा मुमताज अली सहित अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक परिवार सहित क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




