गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

0
Screenshot_20260308_194930

मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ाए गए दाम के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पड़ा चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। यदि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में श्याम जायसवाल, रघुराज, स्वतंत्र मिश्रा, अरविंद वैष्णव, संजय जायसवाल, संजय ठाकुर, संजय यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आरिफ खोखर, सूर्यपाल गर्ग, जग्गू ठाकुर, नौशाद खान, विष्णु खंडे, दिलीप सोनी, रवि कोशले, सूरज यादव, मकबूल खान, मंजू शर्मा, मनोरमा गुप्ता, ललित सोनी, नूरजहां बेगम, निधि पुराणिक, वैशाली सोनी, सबकी तिवारी, आराधना तिवारी, साधना वर्मा के साथ ही वैभव ताम्रकार, शिवम जायसवाल, जय सोनी, बलराम यादव और मुमताज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!