सेतगंगा मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने मनोहर गबेल
मुंगेली। सेतगंगा मंडल में संगठन विस्तार के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोहर गबेल (बीजातराई) की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
मनोहर गबेल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की खबर मिलते ही मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




