कोरबा में कोल इंडिया चेयरमैन का दौरा, कुसमुंडा प्रोजेक्ट का लिया जायजाउत्पादन बढ़ाने और व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने दिए निर्देश
कोरबा। देश के सबसे बड़े कोयला उत्पादन क्षेत्र कोरबा में उस समय हलचल तेज हो गई, जब कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम तीन दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने सीधे कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का निरीक्षण कर जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रायपुर से गेवरा हाउस पहुंचने के बाद चेयरमैन ने कुसमुंडा ओपनकास्ट प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन भी उनके साथ मौजूद रहे। नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन करते हुए चेयरमैन ने उत्पादन, लक्ष्य, प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान वे छप्डस् पैच भी पहुंचे, जहां खनन कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने एफएमसी सिस्टम, साइलो के उपयोग, कोल डिस्पैच और भविष्य की एवाक्युएशन प्लानिंग पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसईसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार चेयरमैन का यह दौरा उत्पादन बढ़ाने और कार्यप्रणाली को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में कुसमुंडा प्रोजेक्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




