खनिज माफिया पर सख्ती : 1 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तअवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई
बिलासपुर । जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान कुल 1 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 वाहनों को जब्त किया गया है।
उप संचालक खनिज साधन के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल 2026 को खनिज अमले द्वारा कोटा, बेलगहना, कोनचरा, कंचनपुर, करही कच्छार, रतखंडी, रतनपुर, बिल्लिबंद, बरर एवं केंदा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कंचनपुर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन पकड़े गए।
इसी तरह गतौरी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिल्लिबंद क्षेत्र से 1 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को थाना रतनपुर, कोटा एवं पुलिस चौकी बेलगहना और केंदा की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




