निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर में 78 दिव्यांगजनों को मिला लाभ

0
Screenshot_20260404_184351

बिलासपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर में 78 जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। यह शिविर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश एवं महावीर सेवा सदन, कोलकाता के सहयोग से जायंट्स ग्रुप ऑफ इंदौर द्वारा आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन शहर के डॉ. मारखीजी न्यू सोनोग्राफी सेंटर, मगरपारा रोड में किया गया, जहां विशेषज्ञों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें उपयुक्त कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए। इस दौरान लाभार्थियों को न केवल कृत्रिम हाथ-पैर दिए गए, बल्कि उनके उपयोग और देखभाल के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।

NTPC World Environment Day

इस सेवा कार्य में सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!