सत्ता की आड़ में सट्टा चला रहे हैं भाजपाई महादेव सट्टा एप पूरे देश में खुले आम चल रहा

0
IMG-20260318-WA1009

रायपुर । सत्ता के संरक्षण में सट्टा का अवैध कारोबार चलाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार में महादेव सट्टा सहित दर्जनों गेमिंग ऐप का विस्तार हुआ है। विगत 2 वर्षों में महादेव सिंडिकेट में कई ऑनलाइन सट्टा पैनल सक्रिय हैं। इनमें रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77] CBFTE ऑनलाइन बुक, बेटभाई बुक, फेयरप्ले, सुपरविन, विनबज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, राजवीर ऑनलाइन बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काईएक्सचेंज और डायमंडएक्स डॉट कॉम जैसे दर्जनों नए नए सट्टा ऐप खुलेआम चल रहे हैं इस सरकार में। ऑनलाइन गेमिंग ऐप केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग से नियंत्रित होती है लेकिन महादेव सट्टा कांड के तार पीएमओ से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगे। पीएमओ के अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हिरेन जोशी, हितेश शाह और प्रसार भारती के नवनीत शहगल जैसे लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बेहद स्पष्ट है कि सत्ता के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में महादेव सट्टा एप खुले आम देशभर में चल रहा है। सरकार जीएसटी और आयकर वसूल रही है, भाजपाई प्रोटेक्शन मनी ले रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक और इंस्टाग्राम में खुले आम विज्ञापन चल रहा है क्या इसकी जानकारी सरकार के पास नही है। जो सरकार अपने खिलाफ एक पोस्ट करने पर आम आदमी के अकाउंट पर प्रतिबंध लगवा देती है क्या उस सरकार को महादेव सट्टा एप के विज्ञापन की जानकारी नही है। यह विज्ञापन बताता है कि महादेव सट्टा एप पर भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार दोनों के संरक्षण में चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस महादेव बैटिंग एप को लेकर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगा रही थी भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान ओछी राजनीति कर रही थी, और उक्त एप को आर्थिक बर्बादी का कारण बता रहे थे। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने चुनावी मंच से तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मनगढंत झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल कर रहे थे उसी ऑनलाईन बैटिंग ऐप का खुलेआम विज्ञापन चल रहा तथा महादेव सट्टा एप का कारोबार खुले आम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!