डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला यादव ने दी शुभकामनाएं

0
IMG-20260302-WA0718(3)

मुंगेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और शिक्षा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपनाने और एक समरस व सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!