युवक जान बचाने वाले जनप्रतिनिधि हुये सम्मानित

0
IMG-20260413-WA1742(2)

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 11 अप्रैल को थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 ग्राम खोरपा निवासी रवि ठाकुर उम्र 30 वर्ष द्वारा सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुये युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर रस्सी काटी गई एवं तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया , जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी। उक्त सराहनीय कार्य के लिये योगेश निक्की भाले , श्रीमती निशा सोनी , केवल देवांगन , जितेंद्र निर्मलकर , चंद्र प्रकाश देवांगन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील –

NTPC World Environment Day

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम ना उठायें तथा अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। समय पर सहायता मिलने से जीवन की रक्षा संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!