केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अंबेडकर जयंती पर समावेशी समाज निर्माण का दिया संदेश विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
IMG_20260414_210244

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस क्रम में श्री साहू ने बिलासपुर स्थित अंबेडकर चौक तथा पामगढ़ के अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने सारंगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी बाबा साहेब की छवि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सामाजिक न्याय के विचार आज भी प्रासंगिक
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आज भी मार्गदर्शक है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय और अवसर
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।

राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं अंबेडकर के सिद्धांत
श्री साहू ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!