कम कीमत में दमदार एआई स्मार्टफोन मार्केट में
रिपोर्टर ✒️ रानू बैरागी
नई दिल्ली । लोग आज के समय में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो सिर्फ चलने भर का न हो, बल्कि तेज परफॉर्मेंस, अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी सब कुछ एक साथ दे। खास बात यह है कि ये सब ज्यादा महँगे दाम में नहीं, बल्कि किफायती कीमत में मिले। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, एआई + स्मार्टफोन ने अपनी नोवा सीरीज़ की नई डिवाइस ‘नोवा 2 अल्ट्रा’ लॉन्च किया है, जिसकी पहली सेल 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। यह फोन फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। यदि कोई ग्राहक पहले दिन चूक जाता है, तो उसे 24 अप्रैल को दोबारा मौका मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ ग्राहकों को फ्री ईयरबड्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे यूज़र्स को अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
इस फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए रखी गई है, जबकि एक्सचेंज ऑफर में 2,000 रुपए तक की छूट भी दी जा रही है। कंपनी के अनुसार, पिछला मॉडल नोवा 2 पहले ही दिन 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गया था, जिससे इसकी डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
माधव शेठ, सीईओ, एआई + स्मार्टफोन और संस्थापक, एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़, ने कहा, “हमने इस कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश की है, ताकि यूजर्स को परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों मिल सके।”
फीचर्स की बात करें, तो इसमें दमदार प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान और बेहतर बनाता है।
कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए शानदार विकल्प बनकर सामने आ रहा है, जो कम कीमत में पॉवरफुल फीचर्स और स्टाइलिश अनुभव चाहते हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


