NTPC World Environment Day

प्रेरिता महिला समिति एनटीपीसी लारा की वार्षिकोत्सव उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

0
IMG-20260419-WA0656

लारा । एनटीपीसी लारा की महिलाओं की सामाजिक संगठन प्रेरिता महिला समिति (PMS) का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर एवं अध्यक्षा प्रेरिता महिला समिति श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा केशब चंद्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं श्रीमती रूपा सिंघा रॉय, उपाध्यक्ष प्रेरिता महिला समिति तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा ठाकुर ने समिति की वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा समाज कल्याण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की इच्छा व्यक्त की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखलाव में “नृत्य धारा – युगों से आज तक” थीम पर महिलाओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पेश की गईं, जिसमें चार युगों – सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग – की यात्रा को खूबसूरती से दिखाया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस, और पुराने फिल्म गीत पर रेट्रो डांस की शानदार परफॉर्मेंस शामिल थीं, जो कि भारतीय संस्कृति की विभिधता में एकता की भावना को दिखाया गया था। इसके साथ कर्मचारियों के लिए मज़ेदार गेम्स ने भी सेलिब्रेशन में खुशी और हंसी बढ़ा दी, जिससे इवेंट और भी दिलचस्प हो गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष ठाकुर ने समिति की सामुदायिक विकास की कार्यों की सराहना करते हुए इसको और प्रशस्त और व्यापक करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या मिश्रा, तृप्ति पाएगी, महा सचिव श्रीमती ममता साहू समेत सभी सदस्याएं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!