NTPC World Environment Day

भिलाई में खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण, युवाओं में खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन

0
j1...........L110

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के जयंती स्टेडियम के मुख्य द्वार के समीप नव विकसित खेल-थीम आधारित वाटिका का लोकार्पण कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  पवन कुमार ने किया।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा शहर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इस वाटिका में तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट, तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, साइक्लिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, भाला फेंक, भारोत्तोलन और टेनिस सहित विभिन्न खेलों को कलात्मक रूप में दर्शाया गया है।


इस अवसर पर नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी  ए. बी. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल)  विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग)  राजेंद्र प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल)  सरोज झा और  विवेक गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही वास्तुकार  वाई. उमाशंकर तथा  वी. वी. श्रीधर का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा। लोकार्पण समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  सौमिक डे, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव  अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा, उप महाप्रबंधक  राघवेंद्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक  रेमी थॉमस,  कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!