NTPC World Environment Day

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन, फायर डेमो ने बढ़ाई जागरूकता।

0
IMG-20260420-WA0889

रायगढ/लारा । NTPC Limited के लारा प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन 20 अप्रैल को अग्निशमन केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचओपी एनटीपीसी लारा श्री सुभाष ठाकुर रहे, जिन्होंने समारोह की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट (अग्नि) देवेन्द्र नाथ सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अग्निशमन शाखा के जवानों द्वारा फायर डेमो का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट महाबीर सिंह सहित एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बल सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सप्ताहभर चले जागरूकता अभियान
अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी लारा में पदस्थ अग्निशमन कर्मियों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ-साथ स्कूलों के बच्चों एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा और रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के उपायों एवं आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया सम्मानित
सप्ताहभर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक (अग्नि) कुलदेश तथा समस्त अग्निशमन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन समारोह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!