ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22.7 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260421-WA1175

मुंगेली । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर के मार्गदर्शन में साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने 20 अप्रैल को गीधा बायपास तिराहा पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

स्कूटी में कर रहे थे गांजा तस्करी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक स्कूटी से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टीवीएस जुपिटर स्कूटी (CG-10 BP 7617) को रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान आरोपी शिवा पटेल और आदित्य कर्माकर के कब्जे से कुल 22.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

जब्त सामग्री का विवरण

  • 22.700 किलोग्राम गांजा – कीमत लगभग 2.20 लाख रुपए
  • 01 स्कूटी – कीमत लगभग 40 हजार रुपए
  • 02 मोबाइल फोन – कीमत लगभग 15 हजार रुपए
  • कुल जब्ती: 2.75 लाख रुपए

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी शिवा पटेल (21 वर्ष) और आदित्य कर्माकर (20 वर्ष), निवासी सेमरचुवा, थाना जरहागांव को गिरफ्तार कर NDPS Act धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 139/2026 में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित साइबर सेल और पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!