मुख्य सचिव विकासशील ने ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश वीडियो कांफ्रेसिंग वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों की ली बैठक

0
IMG-20260422-WA0985

भारत की प्राचीन विरासत को संजोए रखने में भागीदारी देने की अपील

रिपोर्टर विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव विकासशील ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वर्चुअल माध्यम से जिला कलेक्टरों की बैठक लेकर ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य के संबंध आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में ब जिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूर्ण कराएं। उन्होंने प्रदेश में कहीं भी जहां भारत की प्राचीन अभिलेख मौजूद हो उसे संग्रह करने के निर्देश दिए। प्राचीन मंदिरों, मठ, ऐतिहासिक पौराणिक स्थल, संग्रहालय में मौजूद अभिलेखों का संग्रह करने कहा। किसी निजी व्यक्ति के अधीनस्थ मौजूद अभिलेखों का भी संग्रह करने कहा गया है। इस महती और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत के हर एक नागरिक जिस किसी के पास ऐसा अभिलेख मौजूद हो जो प्राचीन हो उन्हें संग्रह करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अपील किया गया है।

बैठक में बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में प्राचीन एवं महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियों की पहचान, संकलन एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को “GYAN BHARTAM MOBILE APP” के माध्यम से पंजीयन कर सर्वेक्षण कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है, जिसके माध्यम से पाण्डुलिपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी सर्वेक्षण कार्य संबंधित निकाय प्रमुखों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त महाविद्यालयों में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वेक्षण एवं मोबाइल एप पंजीयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत इतिहास व्याख्याताओं को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जा सके। बैठक अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!