पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन, सतत कृषि व नवीकरणीय ऊर्जा पर Prof. JITENDRA Sinha का व्याख्यान

0
IMG-20260422-WA1121


लखनऊ । एकेडमी ऑफ नेचुरल रिसोर्स कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट (ANRCM), लखनऊ द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर “Our Power, Our Planet” थीम पर एक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस वेबिनार में देशभर से लगभग 70–80 वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों एवं छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ  में डॉ. ए.के. सिंह, अध्यक्ष, ANRCM ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. संजय अरोरा ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान पर्यावरणीय संकट को रेखांकित किया। इस दौरान brsm CAETRS Mungeli के dean prof. Jitendra Sinha ने भावनात्मक रूप से यह संदेश भी दिया कि “हमारी मातृ पृथ्वी आज ICU में है,” जो तत्काल संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता को दर्शाता है।तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ के रूप में  ने अधिष्ठाता डॉ. जितेन्द्र सिन्हा ने नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल नवाचार गतिविधियों को प्रस्तुत किया, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए Earth Day E-Quiz का भी आयोजन किया गया, जिससे जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वी.पी. रमानी, पूर्व प्राचार्य, एएयू, आनंद (गुजरात) ने उद्घाटन संबोधन में सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।



अंत में डॉ. वी.पी. रमानी के समापन उद्बोधन तथा डॉ. गौरव कराड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह वेबिनार पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यावहारिक समाधान साझा करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!