ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने युवती से दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260426-WA0046

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना कबीर नगर क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कबीर नगर में दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान 25 अप्रैल को पीड़िता मिली, जिसके बाद पूछताछ में उसने आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने बताया कि रास्ता भटकने के बाद वह कबीर नगर स्थित यदुवंशी चौक के पास तालाब किनारे पहुंची, जहां रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उसने एक ऑटो रोका और चालक से घर छोड़ने का अनुरोध किया। आरोपी ने उसे घर छोड़ने का भरोसा देकर ऑटो में बैठाया, लेकिन उसे उसके घर न ले जाकर एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

NTPC World Environment Day

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर 25 अप्रैल को आरोपी पंकज पाण्डेय (35), निवासी कबीर नगर, लालमती अस्पताल के पास, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!