रोगदा में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व ताश जब्त

0
IMG-20260425-WA1079

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा में दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 हजार रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस को ग्राम रोगदा में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों में नकुल कश्यप (35), हरप्रसाद साहू (48), शरीफ मोहम्मद, अनीष कश्यप (24), चितरंजन सारवा (52), कलेश्वर वैष्णव (40), गौरी शंकर (50), तिरीथ राम सारवा, रामकुमार साहू (42) और सियाराम साहू (42) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम रोगदा और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 हजार रुपए नकद और ताश की पत्तियां जब्त कर ली हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!