7 दिन में बाइक चोर गिरफ्तार, पानी पाउच के बहाने उड़ाई थी मोटरसाइकिल

0
IMG-20260427-WA0567

बिलासपुर। थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के बहाने भेजकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थी भारत लाल केवट निवासी ग्राम पकरिया थाना मुलमुला अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 BH 4552 से ससुराल वेदपरसदा आया था। लौटते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और ग्राम बुढ़िखार पहुंचने पर प्रार्थी को पानी पाउच लेने के लिए भेज दिया। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद प्रार्थी ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर विभिन्न गांवों में फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान ग्राम गीधपुरी निवासी नरोत्तम दास वैष्णव (55 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी के घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की। आरोपी ने बाइक को कमरे में कपड़े से ढककर छिपा रखा था। मामले में आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय और श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!