राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न, शिक्षकों का हुआ सम्मान।

0
IMG-20260427-WA0599

रायपुर। नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26” का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षकों के नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य सूर्यवंशी सर सहित पूरी टीम के सफल संचालन के लिए आभार व्यक्त किया गया। चयनित शिक्षकों में शामिल श्रीमती वर्षा रात्रे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आरती साहू के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी भूमिका उनके चयन में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें आगे भी सीखने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम की खास बात इसकी पारदर्शी और बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया रही। ऑनलाइन आवेदन से लेकर साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन, क्रॉस इंटरव्यू और स्थानीय स्तर पर प्रमाणीकरण तक हर चरण को गंभीरता से पूरा किया गया, जिससे योग्य शिक्षकों का ही चयन सुनिश्चित हुआ।

इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने अपनी नवाचारी गतिविधियों की लाइव प्रस्तुतियां दीं, जो बेहद प्रेरणादायक रहीं। कार्यक्रम में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के संचालक और सहायक संचालक की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

श्रीमती वर्षा रात्रे को इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर के शाला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!