छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

0
Screenshot_20260429_153816

10वीं-12वीं के परिणाम ऑनलाइन जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर। विष्णु देव साय ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ई-क्लिक के माध्यम से परिणाम ऑनलाइन जारी किए, जिससे अब छात्र अपने नतीजे घर बैठे देख सकेंगे।

छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस दौरान राज्य के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै उपस्थित रहीं।

बोर्ड परिणाम जारी होने के साथ ही प्रदेश भर के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!