जनगणना 2026 घर बैठे भरें अपना विवरण स्व-गणना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

0
image_search_1777467656890

रायपुर । क्या आप नौकरीपेशा हैं या काम के सिलसिले में अपने घर से दूर रह रहे हैं? यदि हाँ, तो जनगणना के लिए आपको घर आने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल इंडिया की पहल के तहत अब आप स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से घर बैठे ही अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 30 अप्रैल 2026 तक का समय शेष है।

​क्या है स्व-गणना और कैसे करें आवेदन?​जो लोग 01 से 30 मई के बीच अपने घर पर उपलब्ध नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद एक विशेष आईडी (Special ID) प्राप्त होगी। जब जनगणना कर्मी (प्रगणक) आपके घर पहुंचें, तो बस उन्हें यह आईडी दिखाएं, जिससे आपकी जनगणना प्रक्रिया मात्र कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।

​स्व-गणना क्यों है बेहतर? ​डिजिटल जनगणना में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों और सरकार दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। अपनी सुविधानुसार 24X7 कभी भी, मोबाइल या लैपटॉप से फॉर्म भर सकते हैं। खुद जानकारी भरने से त्रुटि की संभावना न्यूनतम हो जाती है। इसी तरह आय और दिव्यांगता जैसी संवेदनशील जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज होती है, जिससे गोपनीयता बनी रहती है। जनगणना कर्मी के आने पर लंबी पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा, मात्र आईडी दिखाकर काम पूरा हो जाएगा।

1मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे
यदि ऑनलाइन स्व-गणना करने में असमर्थ रहते हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एक अतिरिक्त सुविधा है, मजबूरी नहीं। 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। इस दौरान प्रगणक घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 प्रश्न पूछेंगे। ​इसके बाद फरवरी 2027 से मार्च 2027 तक मुख्य जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन कर भविष्य की योजनाओं का निर्माण करना है। ​प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया का लाभ उठाएं ताकि जनगणना में कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे और देश को सटीक डेटा प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!