मुंगेली के हर्ष शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीतकर नेशनल गेम्स के लिए हुए क्वालिफाई

0
IMG-20251029-WA1071.jpg

मुंगेली । मुंगेली जिले के लिए गर्व का क्षण—प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा के सुपुत्र हर्ष शर्मा ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम्स (दिल्ली) के लिए क्वालिफाई किया है। इस सफलता के साथ ही हर्ष शर्मा बिलासपुर संभाग के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

हर्ष के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल मुंगेली बल्कि पूरे संभाग का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, खेल प्रेमियों और शहरवासियों में हर्षोल्लास का माहौल है।

प्रेस क्लब परिवार सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष शर्मा और उनके पिता योगेश शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। सभी ने कहा कि हर्ष की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!