10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला,भेंट की प्रोत्साहन राशि

0
IMG_20260501_085123_742

मुंगेली । माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाल ही में जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणामों में मुंगेली की प्रतिभा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। सरस्वती शिशु मंदिर,मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने 98.86% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस गौरवशाली उपलब्धि से न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे नगर और जिले का मान बढ़ गया है।

नपा अध्यक्ष ने निवास पहुंचकर किया सम्मान

छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नंदिता के गांधी वार्ड स्थित निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने होनहार छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर उन्होंने नंदिता का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से 5100 रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया।

रोहित शुक्ला (नगर पालिका अध्यक्ष):हमारे नगर की प्रतिभावन छात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नगर में मेधावियों की कोई कमी नहीं है। नंदिता की सफलता न केवल उसके माता-पिता के लिए बल्कि पूरे मुंगेली के लिए गौरव का विषय है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वह आगे भी ऐसे ही नगर का नाम रोशन करेगी।

नंदिता देवांगन (सफल छात्रा):मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देती हूँ। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना संभव नहीं था। मैं आगे पढ़ाई जारी रखकर एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हूँ।

विनय चोपड़ा (पार्षद):नंदिता ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना,बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उसकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद विनय चोपड़ा,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,विजेंद्र नामदेव,सुरेश देवांगन सहित परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने नंदिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!