उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जीवनदीप समिति की बैठक में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

0
Screenshot_20260501_154159

अस्पताल में बेहतर उपचार और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

लोरमी । उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोरमी के सभा कक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में श्री साव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान श्री साव ने भर्ती मरीजों से भी सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!