परशुराम जयंती पर तखतपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीवास समाज ने किया जोरदार स्वागत

0
IMG-20260502-WA0875

तखतपुर । भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर तखतपुर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विप्र समाज शामिल हुए और नगर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान सर्व सेन नाई श्रीवास समाज तखतपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण एवं साल से सम्मानित कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। सर्व सेन नाई श्रीवास समाज तखतपुर ने इस अवसर पर भव्य स्वागत कर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की। सम्मान के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर सर्व सेन नाई समाज तखतपुर द्वारा ब्राम्हण समाज के नव निर्वाचित प्रतिनिधि एवम समाज के वरिष्ट जनो का शाल श्रीफल एवम मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। समाज प्रमुखों में प्रमुख रूप से श्रीवास समाज बिलासपुर के पूर्व संभागीय अध्यक्ष  मुन्ना श्रीवास एवं व्यवसायिक सेलून संघ अध्यक्ष  दिलीप श्रीवास, रामनाथ श्रीवास, संजय श्रीवास, अजीत श्रीवास,नीलेश श्रीवास,अजय श्रीवास, विनोद श्रीवास, संजय श्रीवास, बलराम श्रीवास, रामसहाय श्रीवास,दीपेश श्रीवास, श्रीवास समाज युवा अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!