नरसिंहनाथ मेला समापन में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल

0
Screenshot_20260502_195945

सांस्कृतिक एकता और लोकपरंपराओं को सहेजने पर दिया जोर

ओडिशा के पाइकमाल, जिला बरगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के नरसिंहनाथ मेला के समापन समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने नरसिंहनाथ मंदिर में भगवान नरसिंहनाथ के दर्शन कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

NTPC World Environment Day

आस्था और परंपरा का संगम

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि नरसिंहनाथ मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, गहरी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख

मंत्री श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में आयोजित मेलों और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को निरंतर मजबूती मिलती है।

सामाजिक समरसता को मिलती है मजबूती

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करते रहेंगे।

नरसिंहनाथ मेला में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!