जांजगीर-चांपा में यात्री बस पलटी, 14 घायल; 5 को जिला अस्पताल रेफर

0
IMG-20260503-WA0582


कोरबा से सारंगढ़ जा रही बस करनौद के पास हुई अनियंत्रित; पुलिस-प्रशासन ने तत्काल चलाया राहत कार्य


जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस करनौद (थाना बिर्रा) के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सुबह करीब 7:50 बजे की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में कुल 14 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

NTPC World Environment Day

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, हालांकि 5 यात्रियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और बस पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन के नियंत्रण खोने को माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!