मुंगेली के अरविन्द सिंह राजपूत बने सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी
महाराणा प्रताप जयंती पर रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निर्विरोध निर्वाचन
मुंगेली निवासी अरविन्द सिंह राजपूत को सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ का मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में वीर शिरोमणि Maharana Pratap जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित “शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन” समारोह में यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में Raman Singh की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ (पंजीयन क्रमांक-122202694789) द्वारा आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 19 सवर्ण क्षत्रिय संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की लिखित सहमति से महासंघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह क्षत्रिय ने अरविन्द सिंह राजपूत को मीडिया प्रभारी पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित मीडिया प्रभारी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
समाज में एकता और मजबूती को बताया प्राथमिकता
मीडिया प्रभारी पद की शपथ लेने के बाद अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में “एकता और मजबूती” को बढ़ावा देना रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ऐसी कार्यशैली विकसित की जाएगी, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करते हुए युवाओं को भी समाज और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती को लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी।
पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, महासंघ उपाध्यक्ष रतन सिंह क्षत्रिय, महासंघ कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, महासंघ महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर सहित सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
