अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति एवं शासकीय योजनाओं की लाभ हेतुआय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने की मांग
मुंगेली । गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे: प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र जांगड़े, कोषाध्यक्ष दिनेश घोसले, सनत बंजारे, बसंत बंजारे,प्रदेश महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी। संगठन ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को भी पत्र लिखकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने की मांग की है।श्री नवरंग ने कहा कि वर्तमान आय सीमा दशकों से अपरिवर्तित है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग, मजदूर वर्ग, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों के बच्चे छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। संगठन की प्रमुख मांगें: आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये की जाए। छत्तीसगढ़ सरकार इस संबंध में भारत सरकार को शीघ्र प्रस्ताव भेजे। आगामी दिनों में संगठन राज्यव्यापी पत्राचार और मुलाकात अभियान चलाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएग मुलाकात के समय गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र जांगड़े, कोषाध्यक्ष दिनेश भोसले, सनत बंजारे, बसंत बंजारे,प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
