मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में जमकर बवाल

0
Screenshot_20260512_114043

दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस एक्शन, सभी आरोपी गिरफ्तार; एक युवक भेजा गया जेल

रायपुर । राजधानी रायपुर के पॉश इलाके स्थित मैग्नेटो मॉल की पार्किंग उस समय रणक्षेत्र में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना 9 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस हरकत में आई और थाना तेलीबांधा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। पहले मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(2) के अंतर्गत रूपेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। रूपेश साहू सारागांव थाना खरोरा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत रोहन नरवाल, सोमा देवांगन और गरिमा राजपूत के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया।

NTPC World Environment Day

पार्किंग में शुरू हुआ विवाद, फिर हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पार्किंग क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया।

जांच के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान 11 मई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

हालांकि मामले में आरोपी रोहन नरवाल के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर की अदालत में पेश किया।

कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी रोहन नरवाल को जेल भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल दाखिल करा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!