ज्ञान भारतम् मिशन के तहत संरक्षित हुई दुर्लभ पाण्डुलिपि, भारतीय पारंपरिक ज्ञान का महत्वपूर्ण दस्तावेज
खैरागढ़ । भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत खैरागढ़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल दीक्षित से एक दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण पाण्डुलिपि संरक्षित की गई है।
संरक्षित की गई इस पाण्डुलिपि में घोड़ों से संबंधित पारंपरिक ज्ञान का विस्तृत उल्लेख मिलता है। इसमें घोड़ों की विभिन्न नस्लों, उनके पालन-पोषण, प्रशिक्षण, देखभाल, उपयोगिता तथा पारंपरिक उपचार पद्धतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित हैं। यह पाण्डुलिपि भारतीय लोक ज्ञान, पशुपालन परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है।
ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से जिले में प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथों, दुर्लभ पाण्डुलिपियों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पाण्डुलिपियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक चेतना की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण से न केवल हमारी परंपरागत ज्ञान प्रणाली सुरक्षित होगी, बल्कि शोध एवं अध्ययन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित होंगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
