भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने काँकेर के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने काँकेर जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष समर्पित जनसेवक महावीर सिंह राठौर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में श्री देव ने उन्हें संगठन का एक मजबूत स्तंभ और वैचारिक निष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर वर्षों तक समाज और संगठन की सेवा करते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राठौर जी का निधन केवल काँकेर भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की विचारधारा के विस्तार और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 15 मई को उनके गृह ग्राम कोरर में सम्पन्न होगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
