आबकारी विभाग की कार्यवाही, मध्यप्रदेश की शराब की तस्करी कर अपने मकान में संग्रहण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260514-WA0944

आरोपियों से 238 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह
कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही के क्रम में ग्राम बांधा में 02 आरोपी को मध्यप्रदेश की शराब की तस्करी कर अपने मकान में संग्रहण, धारण किये गिरफ्तार किया है।


गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी को मुखबिर सूचना से अवगत कराने पर त्वरित रूप से जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम कबीरधाम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करने घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। आबकारी टीम द्वारा ग्राम बांधा में छापेमारी की गई जिसमें ग्राम बांधा निवासी (1) अशोक कुमार पिता आत्माराम के रिहायसी मकान से 84 नग कुल 15.12 बल्क लीटर मध्यप्रदेश की देशी मदिरा प्लेन कुल बाजार मूल्य 6 हजार 720 रूपए तथा रामकुमार पिता चोंगू के रिहायसी मकान से 154 नग कुल 27.72 बल्क लीटर मध्यप्रदेश की देशी मदिरा प्लेन कुल बाजार मूल्य 12 हजार 320 रूपए बरामद किया गया। दोनों आरोपी के द्वारा मध्यप्रदेश की शराब की तस्करी कर अपने संज्ञान अधिपत्य में बिक्री करने के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखने से उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी, रामानंद दीवान के द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक परि. नवराती कुजूर, चंद्रकुमार नेताम, रिखी राम, भूपेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश सिंह उइके, कमल मेश्राम आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, आरक्षक परि. कु. मेघा धु्रव, कामिनी भूआर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला कबीरधाम में मध्यप्रदेश से अवैध मदिरा की तस्करी की संभावना हमेशा बनी रहती है, जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के द्वारा दिये गये निर्देशों पर मध्यप्रदेश से लगे सीमा क्षेत्रों में तथा आवागमन के सभी मार्गो में नियमित रूप से सघन गश्त किया जा रहा है, ढाबों पर भी लगातार तलाशी ली जा रही है। जिस पर कल रात्रि में चिल्फी आदि क्षेत्रों में गश्त के दौरान तस्करी की सूचना मिलने पर सीमा क्षेत्रों में छापेमारी की गई जिसमें आज की उक्त कार्यवाही की गई है। विगत दिनों में जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम एवं आबकारी वृत्त पण्डरिया के द्वारा मध्यप्रदेश की 08 पेटी जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!