खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन एंटी-डोपिंग शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम 15 मई को

0
image_search_1778768024143

बिलासपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं डोपिंग मुक्त खेल वातावरण को प्रोत्साहित करने 15 मई को ऑनलाइन एंटी-डोपिंग शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ऑफ इंडिया (NADA) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं खेल संगठनों को डोपिंग के दुष्प्रभावों, प्रतिबंधित पदार्थों, एंटी-डोपिंग नियमों, परीक्षण प्रक्रिया तथा खिलाड़ियों की जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

ऑनलाइन जागरूकता सत्र शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों, खेल अधिकारियों और खेल संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि स्वच्छ खेल संस्कृति को बढ़ावा देना खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खेलों की पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से खिलाड़ियों को सही जानकारी प्राप्त होगी तथा वे डोपिंग से जुड़े जोखिमों एवं नियमों के प्रति अधिक सजग हो सकेंगे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!