उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण
बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण भी किया। गुंडरदेही में 20 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
श्री साव ने कहा कि अटल जी की स्मृतियों को संजोने वाला यह परिसर आने वाली पीढ़ियों में देशसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेगा। उन्होंने गुंडरदेही नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
