छोटे से गांव की बेटी गोपिका कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, वियतनाम में जीता प्रथम पुरस्कार

0
IMG-20260515-WA0709

मुंगेली । मुंगेली जिले के समीप स्थित छोटे से गांव ग्राम पंचायत भठलीकला की बेटी गोपिका कश्यप (ईशा) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोपिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम के होनई (हनोई) में प्रथम पुरस्कार हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। छोटे से गांव से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुंचने वाली गोपिका आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

गोपिका, पिता भुनेश्वर कश्यप एवं माता जागृति कश्यप (पंचायत सचिव) की पुत्री हैं और वर्तमान में सोनकर सिटी, मुंगेली में निवासरत हैं। बचपन से ही कला और नृत्य के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है, जिसे उन्होंने लगातार मेहनत और अभ्यास से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

हाल ही में नटवर गोपीकिशन नेशनल अवार्ड-2025 के अंतर्गत ऑल इंडिया डांसर एसोसिएशन (AIDA), रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

NTPC World Environment Day

गोपिका इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने प्रणवंम बिलासपुर, झूमतराना रायपुर, जश्न-ए-जवा मुंगेली, महाशिवरात्रि महोत्सव भिलाई जैसे आयोजनों में अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल के कंचना कोशी महोत्सव में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षा के क्षेत्र में भी गोपिका लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक विषय में BPA (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) की पढ़ाई पूरी की है और अब कथक में ही स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) करने की तैयारी कर रही हैं।

गोपिका का सपना केवल नृत्य तक सीमित नहीं है। वह भविष्य में डांसिंग और मेकअप आर्टिस्ट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वह मुंगेली में अपना स्वयं का डांस एवं प्रशिक्षण क्लास शुरू करने की योजना बना रही हैं, ताकि जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का अवसर मिल सके।

गोपिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!