13 लाख की स्वीकृत सरपंच पति की लापरवाही केकारण शासन के पैसों की बर्बादी, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण में भ्रष्टाचार
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी । मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा में 13लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप सरपंच पति द्वारा कराया जा रहा है किंतु मजदूरी मनरेगा के तहत है लेकिन काम करने वाले मजदूरों का उनके मेहनता राशि को सरपंच पति द्वारा अपने परिवारो के नाम पर मजदूरी चढ़ाकर शासन का रूपए राशि का आहरण किया गया।

जिसमें ग्रामीणो द्वारा मस्तुरी जनपद सीईओ एसडीओ एवं मनरेगा विस्तार अधिकारी से जांच कर सरपंच पति पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है आंगनबाड़ी केंद्र की नींव में गुणवत्ताहीन आंगनबाड़ी भवन में जो बीम डाला गया है।

वह दरार हो गई है और सामानों का उपयोग कर बिना मापदण्ड के बना दिया गया जो आज तक नींव में लगाए गए कॉलम को जोड़ जोड़ कर बनाया जा रहा है बहतरा पंचायत में सरपंच पति के रिस्तेदार पचायत सचिव भी है उन्होंने अपनी ऊंचे पहुंच दिखाकर की लापरवाही के कारण शासकीय पैसों की बर्बादी ही हो रही है।

पंचायत द्वारा सरकारी पैसों की
बर्बादी आंगनबाड़ी भवन निर्माण की गुणवत्ताहीन को देखते हुए कई बार ग्रामीणों द्वारा सरपंच पति को कार्य को अच्छे से गुणवत्ता मजबूत बनाने की बात कही गई थी लेकिन सरपंच पति ने अपने मनमानी करते हुए आंगनबाड़ी भवन को गुणवत्ताहीन बनाया जा रहा है । पंचायत द्वारा सरकारी पैसों की बर्बादी की जा रही है। इस प्रकार बर्बादी करना और गुणवत्ताहीन पर क्या पंचायत सरपंच पति के ऊपर कार्यवाही होगी?

ग्रामीणों का कहना है की कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला है और सरपंच को बार-बार बोलने ना गांव में आते है और ना कार्य पूर्ण करवा रहे है। की ऐसे ही बहुत सारे कार्य में सरपंच सचिवों द्वारा लापरवाही कर शासन के पैसों का बंदरबांट किया जा चुका है।
आंगनबाड़ी निर्माण में भी धांधली का संदेह ग्रामीणों ने जताया। अब देखना है कि शासन इस पर किया कार्यवाही करते है।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
