भटचौरा में उत्साह के साथ सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मल्हार की ऐतिहासिक विरासत का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख, ग्रामीणों ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार
भटचौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का श्रवण रविवार को ग्राम भटचौरा के बाजारपारा मोहल्ले में सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं ऐतिहासिक नगरी मल्हार का विशेष उल्लेख करते हुए उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्ता को देशभर के श्रोताओं तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने नदियों की स्वच्छता, डॉलफिन संरक्षण एवं रेस्क्यू कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने आम फलों की विशेषताओं तथा किसानों के योगदान का उल्लेख करते हुए कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया।
मल्हार का उल्लेख पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात : सुरेश खटकर
कार्यक्रम के पश्चात जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मल्हार जैसी ऐतिहासिक नगरी का उल्लेख किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
मल्हार मंडल के उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चा सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मल्हार रंजीत सोनवानी, संयोजक कौशल पटेल, श्याम सुंदर साहू, भाजपा लोहर्सी मंडल के पदाधिकारी, सुनील पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा गंधर्व, महामंत्री विशाखा केवट, मनोज केवट, काशीराम पटेल, श्यामलाल पटेल, भागूराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरक प्रसंगों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
