NTPC World Environment Day

अवैध शराब के परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित मदिरा जप्त

0
IMG-20260602-WA1597


रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह
   कवर्धा । कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी  अजय ध्रुव के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पंडरिया की टीम ने अवैध मदिरा परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला आबकारी अधिकारी  अजय धु्रव ने बताया कि 01 जून 2026 को आबकारी वृत्त पंडरिया की टीम द्वारा ग्राम कोयलारी कांपा से कुम्ही मार्ग, थाना पांडातराई क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को दोपहिया वाहन से अवैध रूप से देशी मदिरा का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू चंद्रवंशी, पिता धनीराम चंद्रवंशी, निवासी ग्राम कुम्ही, थाना पांडातराई के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 29 नग देशी मदिरा प्लेन कुल 5.22 बल्क लीटर जप्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,320 रुपए है।
कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 09 जेबी 5476 भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50,000 रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में विवेचना अधिकारी के रूप में आबकारी उपनिरीक्षक  अभिनव आनंद बख्शी द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई दल में आबकारी मुख्य आरक्षक  जगदीश सिंह उइके,  कमल मेश्राम, आबकारी आरक्षक सुश्री कामिनी भूआर्य एवं  भूपेंद्र साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!