NTPC World Environment Day

सबरी कुटी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव जारी , श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ

0
IMG-20260610-WA1661

Apna Chhattisgarh ब्यूरो चीफ – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र पावन नगरी अमरकंटक स्थित माई बगिया रोड सबरी कुटी में 5 जून से 12 जून 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । कथा में प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण के विविध प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं ।

कथा का वाचन वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य विनय कृष्ण शास्त्री (छोटी बेल्दी) द्वारा किया जा रहा है । वे अपनी संगीतमय एवं भावपूर्ण शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं । इस अवसर पर वाराणसी से पधारे आचार्य अंकित तिवारी की विशेष उपस्थिति भी बनी हुई है ।
यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय रामचरण जायसवाल (नेताजी) की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला बाई जायसवाल पुत्र संतोष कुमार – श्रीमती संतोषी जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है ।
आयोजन को सफल बनाने में जायसवाल परिवार के सदस्य एवं समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के प्रमुख प्रसंगों का क्रमवार वर्णन किया जा रहा है । 12 जून को कथा की पूर्णाहुति के साथ हवन-पूजन , भंडारा एवं स्वजन भोजन का आयोजन किया जाएगा ।
समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित कथा महोत्सव में सहभागी बनकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है । आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार , सदाचार और धार्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!