NTPC World Environment Day

अमरकंटक में बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर ,

0
IMG-20260610-WA1602

बड़ी कार्यवाही करते 22 अतिक्रमण हटाए गए

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है । जिला प्रशासन के निर्देशन में बुधवार 10 जून 2026 को नगर परिषद अमरकंटक एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 14 (नर्मदा वार्ड) में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 22 अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया ।
कार्रवाई के दौरान 15 बाड़ियां , 4 झोपड़ियां तथा 3 कच्चे मकान हटाए गए ।
नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर की सहायता से शासकीय भूमि पर किए गए नए एवं अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया ।

यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते के नेतृत्व में संपन्न हुई । उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का नया अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । यदि कोई व्यक्ति शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा करता पाया जाता है तो नगर परिषद की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी ।
सीएमओ ने कहा कि नए अतिक्रमणों के मामलों में आवश्यकतानुसार पूर्व सूचना के बिना भी कार्रवाई की जा सकती है । नगर परिषद द्वारा पूरे नगर क्षेत्र की नियमित निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक माह ड्रोन कैमरों के माध्यम से सर्वेक्षण भी कराया जाता है । निगरानी के दौरान कहीं भी नया अतिक्रमण पाए जाने पर उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।
नगर परिषद अमरकंटक के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न इस अभियान के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा ।

सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि अमरकंटक नगर की सुव्यवस्थित विकास व्यवस्था , सौंदर्यीकरण तथा शासकीय भूमि की सुरक्षा के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी । नगर परिषद ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण न करें तथा नगर के विकास एवं स्वच्छ स्वरूप को बनाए रखने में सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!