दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, गति शक्ति यूनिट नागपुर मंडल द्वारा रसमड़ा में ऐतिहासिक उपलब्धि कठिन तकनीकी कार्य रिकॉर्ड समय में हुआ पूरा।
समयबद्धता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण रसमड़ा में नई गुड्स शेड लाइन का सफल कमीशनिंग।
दपूमरे, नागपुर मंडल । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल अवसंरचना विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर नई गुड्स शेड लाइन के कमीशनिंग कार्य को रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह उपलब्धि रेलवे की माल परिवहन क्षमता को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य की आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को भी मजबूती प्रदान करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन एवं नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गति शक्ति यूनिट नागपुर तथा संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से इस जटिल एवं चुनौतीपूर्ण परियोजना को सुरक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के उच्चतम मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गति शक्ति यूनिट नागपुर एवं इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि “रसमड़ा में नई गुड्स शेड लाइन का निर्धारित समय सीमा के भीतर सफल कमीशनिंग नागपुर मंडल की उत्कृष्ट कार्ययोजना, तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का प्रतीक है। सीमित समय में इस जटिल कार्य को पूर्ण करना सभी विभागों के बेहतर समन्वय और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधुनिक एवं सुदृढ़ रेल अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” कार्य की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्री-नॉन इंटरलॉकिंग चरण में मात्र 6 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान 10 पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स का सफल इंसर्शन तथा 2 पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स का डिस्मेंटलिंग किया गया। इसके उपरांत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी केवल 12 घंटे में पूर्ण करते हुए संपूर्ण परियोजना का सफल कमीशनिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर कर लिया गया, जो उत्कृष्ट योजना, तकनीकी दक्षता एवं बेहतरीन टीमवर्क का परिचायक है। रसमड़ा में नई गुड्स शेड लाइन के प्रारंभ होने से वर्तमान में दुर्ग स्टेशन क्षेत्र में संचालित माल लदान एवं माल ढुलाई गतिविधियों को चरणबद्ध रूप से स्थानांतरित किया जा सकेगा। इससे दुर्ग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन पुनर्विकास तथा अन्य आधुनिक अधोसंरचना विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस चुनौतीपूर्ण कार्य की सफलता में गति शक्ति यूनिट नागपुर, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, विद्युत परियोजना तथा नागपुर मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करते हुए उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी कौशल एवं कार्यनिष्ठा का परिचय दिया। यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल अधोसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। रसमड़ा गुड्स शेड लाइन के संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा भारतीय रेल की माल परिवहन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

