प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश — अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

0
IMG-20260613-WA1427

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

रायपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ सनम जांगड़े जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान को भव्य रूप से मनाया गया।

इस अभियान के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश सूर्या ने बताया कि प्रत्येक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर, गुरु रविदास जी के मंदिर, जय स्तंभ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पौधारोपण, विभिन्न धार्मिक स्थलों के साफ सफाई, प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे गरीब, वंचित एवं अनुसूचित जाति समाज को नई दिशा और सम्मान प्राप्त हुआ है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत बस्ती संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क, समाज के बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठजनों से संवाद जैसे अनेक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इन माध्यमों से केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक रूप से सशक्त होने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!