अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ,लाखों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान

0
IMG-20260615-WA0905

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली / धार्मिक नगरी अमरकंटक में अधिमास और सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला ।

NTPC World Environment Day

सोमवार को लाखों श्रद्धालु , तीर्थयात्रीयों एवं पर्यटक देश के विभिन्न क्षेत्रों से अमरकंटक पहुंचे और मां नर्मदा के पवित्र तटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया ।

प्रातःकाल से ही नर्मदा उद्गम क्षेत्र , तीर्थ कोटि घाट , रामघाट तथा अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की । स्नान के पश्चात श्रद्धालु मां नर्मदा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अमरकंटक स्थित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया । पूरे दिन नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं ।

पिपरिया कला एवं कैमोर (जिला कटनी) से आए श्रद्धालु पंडित रामानुज मिश्रा और पंडित रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि अमरकंटक केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ क्षेत्र भी है । उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर यहां स्नान एवं दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति और विशेष पुण्य लाभ की अनुभूति हुई ।

अधिमास और सोमवती अमावस्या के संयोग ने अमरकंटक की धार्मिक महत्ता को और अधिक बढ़ा दिया जिसके चलते पूरे दिन श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी रहा और पवित्र नगरी आस्था के रंग में सराबोर नजर आई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!