जोंधरा में शिवनाथ नदी में कूदने से अज्ञात युवक की मौत — पचपेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

0
IMG-20251115-WA1629.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर
पचपेड़ी । पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा में आज दोपहर लगभग 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के शिवनाथ नदी में कूदने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय मछुवारों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने और समय पर न पहुंच पाने के कारण युवक की जान नहीं बच सकी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पचपेड़ी थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!