बिहार में सुशासन के साथ विकास की हुई जीत एनडीए पर जनता ने जताया विश्वास-सूर्या

0
IMG-20251116-WA0186.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर
बिलासपुर । बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलना यह स्पष्ट करता है कि बिहार की जनता ने सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश देकर भाजपा व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल मे बिहार में सुशासन के साथ जो विकास कार्य हुए है। उस पर जनता ने भरोसा कर फिर से एक बार बिहार की सत्ता एनडीए को सौंपा कर यह बता दिया है कि बिहार की जनता वहां जगल राज नही सुशासन चाहती है। और विकास और सुशासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।
         उक्त बाते बिहार के नतीजे आने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या नही कही उन्होने कहा कि देश में भाजपा ही एक पार्टी है जो सुशासन के साथ विकास की गांरटी दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। बिहार आज जंगल राज के अंधकार से बाहर निकलकर विकास कर रहा है।  श्री सूर्या ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में जनादेश देकर यह सिद्व कर दिया है कि देश की जनता जागरूक हो गई है। और कौन विकास कर सकता है जनती है। जनता अब किसी प्रकार के बहकावे नही आ सकती है। मैं बिहार में एनडीए के रिकॉड मतों से विजयी होने पर बिहार की जनता, पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता और सभी समर्थकों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!