मोटर पंप चोरी का खुलासा, पथरिया पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
चोरी गए मोटर पंप, केबल वायर और पाइप बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
मुंगेली। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम जरेली में हुए मोटर पंप चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।
मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Bhojram Patel के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Navneet Kaur Chhabra तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) Harvinder Singh के मार्गदर्शन में पथरिया पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शत्रुहन प्रसाद साहू Shatruhan Prasad Sahu निवासी रोहराकला ने थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए बोर पंप से अज्ञात चोरों ने करीब 130 फीट केबल वायर, 13 नग प्लास्टिक पाइप और 1 एचपी मोटर पंप चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपये आंकी गई।

शिकायत के आधार पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटर पंप और केबल वायर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जरेली निवासी योगेश साहू (21 वर्ष) और निखिल सिगरौल (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया 1 एचपी मोटर पंप, केबल वायर और 12 नग प्लास्टिक पाइप बरामद कर जप्त किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 29 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक Girjashankar Yadav सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुंगेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

